फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो दुकानों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जंगीगंज बाजार में रविवार की रात चोरों ने आभूषण और किराना की दुकान का ताला तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयाना किया। ख़मरिया निवासी वीरेंद्र सेठ की जंगीगंज बाजार में वीरेंद्र जवेलर्स के नाम से दुकान है। पीड़ित के मुताबिक हर रोज की तरह रविवार शाम को दूकान बंद कर घर गए। रात में चोर शटर चाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। व्यापारी के अनुसार दुकान में रखा 800 ग्राम चांदी और 50 ग्राम सोना का गहना चोर उठा ले गए। जिसकी कीमत साढ़े तीन लाख रही। बाजार के मनोज कुमार गुप्ता के किराना का ताला टूटा मिला। चोरी की दो घटनाओं से बाजार के व्यापारियों में नाराजगी है। जंगीगंज चौकी इंचार्ज अविनाश राय ने कहा कि दोनों दुकानों की जांच की गई। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें