चौरी। डोमनपुर स्थित प्राथमिक स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने मंगलवार की रात हजारों का सामान उड़ा दिया। बुधवार को सुबह घटना की जानकारी मिलने पर प्रधानाध्यापक सुरेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि चोर रात में ताला तोड़कर एमडीएम का राशन, बर्तन, अभिलेख, गैस चूल्हा उठा ले गए। थानाक्षेत्र में बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं को लेकर अब ग्रामीण भी सहम गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए भदोही सर्किल में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।