पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन को लेकर कोई भी भड़काऊ भाषण, आपत्तिजनक टिप्पणी, धार्मिक एवं संप्रदायिक न्यूज, गलत तथा भ्रामक सूचना प्रसारित नहीं करेगा। इस पर निगरानी रखने के लिए पुलिस टीम, साइबर टीम सक्रिय है। अगर कोई ऐसा करेगा तो उसको जेल भेजा जाएगा। इसके पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी और एसपी ने राजस्व अतिथि गृह का निरीक्षण भी किया।