सर्रोई। भदोही कोतवाली मुड़ियापुर-चकिया गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक सामुदायिक शौचालय का ताला चटकराकर पेयजल पंप उखाड़ ले गए। पंप की कीमत लगभग 2000 होगी। ग्राम प्रधान सुरेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने जांच कर लौट गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दो दिन पूर्व बीडा कालोनी में एक शिक्षिका के कमरे का ताला तोड़कर चोर लगभग पांच लाख के आभूषण समेत 25000 नकद उठा ले गए थे जिसका अभी तक खुलासा न होने से चोर तीसरे दिन सामुदायिक शौचालय को निशाना बना लिए। प्रतिदिन क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण भयभीत हैं। उप निरीक्षक कृष्णा राय ने कहा कि ग्राम प्रधान सुरेश यादव की तहरीर पर जांच की जा रही है।