गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के अमिलौर गांव में सोमवार की रात एक घर में चोरों को कीमती सामान नहीं मिला तो चार क्विंटल राशन ही उठा ले गए। गांव के गुलाब चौबे ने मंगलवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि रात में घर में घुसे चोरों ने बाक्स आदि खोला, लेकिन उन्हें कीमती सामान नहीं मिला। इसके बाद वे ड्रम में भर कर रखे दो क्विंटल सरसों, दो क्विंटल गेहूं को उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करेगी।