फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर नकदी समेत पांच लाख रुपये के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जीयनपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नकद समेत लाखों रुपये कीमत के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके का मुआयना कर लौट गई। गांव निवासी दिनेश पाठक उर्फ चिंटू ने तहरीर में कहा कि है कि उसका मकान चौरी-महाराजगंज के किनारे है और परिवार के साथ रहता है। रोजाना की तरह परिजन खाना खाकर रात में सो रहे थे। देर रात चोर मकान के अंदर घुस कर मुख्य दरवाजे पर लगे चैनल का ताला तोड़कर कमरे में रखी एक अटैची, दो बाक्स लेकर चोर बाहर निकल गए। मकान से दूर एक स्थान पर अटैची, बाक्स को तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये नकद और आभूषण उठा ले गए। सावित्री देवी ने बताया कि गांव में गिरवी रखे खेत को छुड़ाने के लिए मुंबई की जमीन को बेचकर नकद और नतिनी की शादी में देने के लिए आभूषण बनवाया था। सुबह नींद खुलने पर ताला टूटा देखकर शोर मचाया। ग्रामीणों की भीड़ मकान पर जुटकर चोरी हुए सामानों की खोजबीन शुरू करने पर टूटी अटैची, बाक्स गांव के तालाब के पास खाली मिले। प्रभारी निरीक्षक रामदरश ने कहा कि तहरीर पर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें