फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख के आभूषण समेत 25 हजार नकद उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्रोई। भदोही कोतवाली के रजपुरा कालोनी फेज-1 स्थित एक घर को निशाना बनाकर चोरों ने बुधवार की रात पांच लाख के आभूषण समेत 25 हजार नकद उठा ले गए। जानकारी पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को जांच कर खाली हाथ लौटने के लिए विवश हुई। कालोनी निवासी और शिक्षक कुसुमलता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह एक सप्ताह से भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए झारखंड गई थी। सुबह लौटने पर देखा कि कमरे का ताला तोड़कर चोर अंदर रखी आलमारी, बाक्स, अटैची को भी तोड़कर 25 हजार नकद, सोने की चूड़ी, दो सोने की अंगूठी, सोने का एक मंगलसूत्र, कीमती कपड़े चोरी कर अन्य सामानों को इधर-उधर बिखेरे हैं। शोरगुल मचाने पर जुटी भीड़ ने आस-पास खोजबीन की गई लेकिन चोरी हुए सामान बरामद नहीं हो सके। भीड़ में शामिल लोगों ने कहा कि ठंड और कोहरे के कारण इन दिनों क्षेत्र में चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही है। कालोनी स्थित कमरे को निशाना बनाते ही परिवारों में भय भी व्याप्त होता जा रहा है। सीओ भदोही अजय कुमार ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर जांच की गई लेकिन अभी तक न चोर हाथ लगे हैं न चोरी हुए सामान। चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम गठित कर रात में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें