बाबूसराय। औराई कोतवाली के कुरौली-ठेगीपुर गांव के बीच लगे 11 खंभों से करीब 600 मीटर केबल चोरों ने मंगलवार की रात चोरी कर ली। जिससे ठेगीपुर की एक बस्ती की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली निगम के अधिकारियों ने समय रहते केबल लगा दिया। जिससे परेशानी नहीं हुई। अवर अभियंता महराजगंज अनिल यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों से शिकायत मिली। जिसके बाद मौके पर जाकर देखा गया। मामले में कोतवाली से शिकायत दर्ज कराई गई है। चोरों ने करीब 600 मीटर केबल चोरी की है। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।