फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बेटी से मिलने बनारस जा रही महिला के गले से उचक्कों ने उड़ाई चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बेटी से मिलने के लिए ऑटो से मुगलसराय से बनारस जा रही जमुनीपुर की किरन सिंह के गले से उचक्कों ने चेन उड़ा दी।
विज्ञापन

घटना 20 अप्रैल की है। दो दिन बीतने के बाद भी अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित महिला का दावा है कि चेन की कीमत लगभग दो लाख रुपये है। पीड़िता ने बताया कि 20 अप्रैल को बनारस जाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर एक बजे वह पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के गेट संख्या एक से ऑटो में बैठी। कुछ दूर जाने के बाद ऑटो में तीन-चार महिलाएं और बैठ गईं। उनके साथ एक 12 साल की लड़की थी। लड़की बार-बार उनके ऊपर चढ़ी जा रही थी। पीड़िता ने जब विरोध किया तो लड़की चिल्लाने लगी और उन्हें नोंचने लगी। महिलाओं ने बताया कि लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ऑटो चालक ने उन्हें चंदासी कोयला मंडी में उतार दिया। इसके बाद वह दूसरा ऑटो पकड़कर बनारस गईं।
कुछ देर बाद देखा तो उनके गले से सोने की चेन गायब थी। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें