मोढ़। स्थानीय चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा देईपुर के कोकल मऊ और मोढ़ बाजार में चोरों ने तीन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। कोकल मऊ में जिन दो घरों में चोरी हुई। उसके मकान मालिक मुंबई में रहकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। वहीं मोढ़ बाजार में होने वाली तीसरी चोरी की घटना एक मेडिकल स्टोर पर हुई। एक रात में तीन चोरी की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
कोकल मऊ गांव निवासी कैलाश तिवारी का दो मंजिला मकान सड़क के किनारे हैं। उसकी चौकीदारी मकेलू कहार करते हैं। उन्होंने बताया कि घर से भोजन कर के मकान पर सोने आ रहा था। जैसे ही गेट का दरवाजा खोलना चाहा, तो उसी वक्त पीछे से कुछ लोगों ने पकड़ कर कपड़े से मेरा मुंह और नाक बांध दिया। कुछ देर बाद बेहोश हो गया, गेट खुला ही रह गया था। सुबह पत्नी मौके पर पहुंची तो मैं बेहोशी की हालत में पड़ा ही था। चोरों ने चार कमरों के ताला तोड़कर बर्तन और अलमारी में रखे सामान उठा ले गए। इसकी जानकारी मकान मालिक को फोन पर चौकीदार ने दी। साथ ही 112 नंबर पर फोन कर के पुलिस को भी सूचना दी गई। पुजिल मौके पर पहुंच कर मुआयना की। इसी तरह मात्र 50 मीटर की दूरी पर विधि चंद तिवारी का मकान में चोरी हुई। इसी गांव में 6 माह के अंदर आधा दर्जन घरों में चोरी की घटनाओं का मामला सामने आ चुका है। मोढ़ बाजार के पश्चिमी त्रिमुहानी पर एक मेडिकल स्टोर पर चोरी हुई। पुलिस चोरी की मामले की जांच कर रही है।