सीतामढ़ी। कोईरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी उपकेंद्र के बारीपुर फीडर के मांशाहपुर में एलटी केबल को चोर काट ले गए। इससे गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे चार हजार लोगों को परेशानी हुई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके जांच कर रही है। अवर अभियंता लवकेश सिंह ने कोईरौना थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मांशाहापुर में करीब 200 मीटर एलटी केबल चोर काट ले गए। बताया कि उस समय ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई थी। उन्हाेंने शोर मचाया तो चोर कुछ केबल छोड़कर भाग गए। सुबह जब वे पहुंचे तो पता चला कि छह टुकड़ों में केवल 120 मीटर केबल प्राप्त मिला। थानाध्यक्ष छोटक यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोर की तलाश की जा रही है।