फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोंक पर चोरों ने पार किया हजारों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के तिलगां गांव में रविवार की रात चोरों ने कमरे में सो रहीं दो युवतियों को चाकू दिखाकर नकदी समेत हजारों रुपये के आभूषण को पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस जांच कर लौट आई। गांव निवासी लालता प्रसाद दुबे ने तहरीर पुलिस को देकर बताया कि उनका प्राचीन तिलेश्वरनाथ मार्ग की ओर है। परिवार की दो युवतियों के साथ वह घर पर रहते हैं। अंधेरे का लाभ उठाकर चोर छत के रास्ते कमरों में पहुंचे थे। खटर-पटर होने पर युवतियां जाग गई तो चोरों ने चाकू दिखाकर दो बाक्स को उठा ले गए जिनमें नकदी समेत हजारों रुपये के आभूषण थे। चोरी हुए नकदी, आभूषणों का सही आंकलन मुंबई में रह रहे पुत्र और बहू के आने पर हो सकेगा। चोरी की भनक लगने पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी होने पर जांच की गई है। कहा कि एक दरोगा को भेजा गया था, वहां जांच की गई। चोरी की जानकारी मिली है। चाकू दिखाकर सामान ले जाने का मामला निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें