गोपीगंज। क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन पुलिस न तो चोरों को पकड़ पा रही है और न उन पर अंकुश लगा पा रही है। सोमवार की रात चोरों ने लालानगर शुकुलपुर गांव में शराब की दुकान की छत में सेंध लगाकर 40 पेटी शराब उठा ले गए।
लालानगर में निवासी विनीत सिंह की देशी शराब की दुकान है। रविवार की रात सेल्समैन 10 बजे के बाद दुकान बंद कर चला गया। इस बीच देर रात चोरों ने छत पर पहुंचकर सेंध लगाकर 40 पेटी देशी शराब उठाकर ले गए। सुबह दुकान पर पहुंचे सेल्समैन को चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेल्समैन के अनुसार चोरी हुए शराब की कीमत 50 हजार रुपये के आसपास है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।