भदोही कोतवाली क्षेत्र के सर्राेई बाजार में शुक्रवार की रात सराफा की दुकान में सेंध लगाकर चोर दो लाख रुपये के आभूषण और 20 हजार नकद उठा ले गए। जानकारी पर शनिवार की रात में रजपुरा चौकी पुलिस के अलावा एएसपी और सीओ ने मौका-मुआयना किया। भदोही के गोपालपट्टी निवासी अमित कुमार सेठ की सर्रोई बाजार में आभूषण की दुकान है। हर रोज की तरह चार सितंबर की शाम दुकान बंद कर वे घर चले गए। रात में चोर दुकान में सेंध लगाकर वहां आभूषण और नकदी उठा ले गए। शनिवार को दुकानदार अमित जब दुकान खोलने गए तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि उनकी दुकान में चोरी की यह चौथी घटना है। पीड़ित के मुताबिक दो लाख रुपये मूल्य के गहने और 20 हजार नकद चोरी हुए हैं। एएसपी शुभम अग्रवाल, सीओ सुमित त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने मौका मुआयना किया। एएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद