फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक महीने बाद भी चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। बाजार में चार अगस्त को हुईं चोरी की घटनाओं का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। एक महीने बाद भी चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से बाजार में रात्रि के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। बाजार के मुख्य तिराहे के पास गत चार अगस्त को मिठाई की दुकान में घुसकर चोर इन्वर्टर व बैटरी उठा ले गए थे। पुलिस ने घटना का मुआयना कर व्यापारी अतुल जायसवाल को आश्वासन दिया था कि जल्द ही सामान बरामद कर लिया जाएगा लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी खुलासा करने में पुलिस असफल रही। इस घटना के एक सप्ताह पहले पास की एक पान की दुकान पर चोरों ने हाथ फेरा था। अगस्त में हुई चोरी के खुलासे का व्यापारी इंतजार कर रहे थे कि एक सितंबर को परसीपुर रेलवे फाटक के पास स्थित एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान से चोर ट्रैक्टर कल्टीवेटर उठा ले गए। पीड़ित भरत चौहान के अनुसार उसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये थी। घटना की तहरीर पुलिस चौकी पर दी थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से रात्रि गश्त करने की मांग की है। कहा कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें