क्षेत्र के भैरोपुर गांव में रविवार को समारोह आयोजित कर ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के वार्डों में होने वाले विकास कार्यों में न धन की कमी आने दी जाएगी और न ही सदस्यों की उपेक्षा होगी। सभी वार्ड के सदस्यों ने उनके सामने कार्यों का प्रस्ताव रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व के दिनों में हुई उपेक्षाओं को दूर करने का मौका मिला है जिसका सदुपयोग कर जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने को प्राथमिकता मिलेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री धनपति राम विद्रोही, गुलाबचंद्र मौर्य, बंशीधर मौर्य, बबलू सिंह, दिनेश सिंह, मनीष पांडेय, टिंकू शुक्ला, अभयराज सिंह, दिलीप सिंह, रामराज मिश्रा,सुखराज यादव, हंसराज यादव, शीलवंत मौर्य, हरिवंश शुक्ला, रायसाहब सिंह, करिया पाल, दिनेश सिंह, सत्यनारायण गौतम, तीर्थराज शुक्ला आदि रहे।