फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकमार्ग बनवाने और कब्जे की अधिक रहीं शिकायतें

विज्ञापन
गिरधरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खां। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के तीनों तहसीलों में शनिवार को दिसंबर माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस लगाया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने ज्ञानपुर तहसील में समस्याओं का समाधान किया। यहां आए कुल 115 मामलों में से छह का समाधान किया गया। उन्होने कहा कि गुणवत्तायुक्त निस्तारण के लिए निस्तारित हो चुके मामलों की जांच करें। रेंडम आधार पर कुछ मामलों में फरियादियों को फोन कर क्रॉस चेक करने के लिए भी कहा। डीघ के गंगाधर ने कहा कि मैं अपने गांव में चकमार्ग का निर्माण कराने के लिए काफी समय से चक्कर काट रहा हूं। तहसील अधिकारियों, ब्लाक के अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन अब तक समस्या हल नहीं हुई। कहा कि कुछ लोग काम में अड़ंगा लगा रहे हैं। प्रताप शाहपुर के ग्रामीणों ने आवास, शौचालय आदि समस्याओं से अवगत कराया। जगन्नाथपुर निवासी शैलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि उनका भतीजा गौरव तिवारी कुछ माह पहले लापता हो गया। प्रयागराज के नैनी में रिपोर्ट भी दर्ज है। सरायरुद्दी के रामलाल यादव ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय, खेल मैदान आदि की जमीन पर कुछ लोगों का कब्जा है। इसको हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि इसके पहले भी शिकायती पत्र देका चुका है। इन सभी मामलों में जिलाधिकारी ने जांच कराकर समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें