बिजली कटौती को लेकर गिराईं उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
गोपीगंज। डीघ ब्लॉक के तिलंगा गांव में बीते 24 घंटे से बिजली नहीं आने पर नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गिराईं उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की गई बिजली जब बृहस्पतिवार तक नहीं आई तो धैर्य जवाब दे गया। उपकेंद्र पर प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीओ धीरज मिश्रा व जेई रामलाल ने ग्रामीण को समझाया। तब ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में दीपक तिवारी, संतोष पांडेय, प्रभा शंकर, रत्नेश तिवारी, रविंद्र दूबे आदि रहे।