सूफी बाबा के उर्स में महफिल-ए-कौव्वाली में शिरकत अकीदतमंद। संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जंगीगंज के सूफीनगर-गोधना स्थित दरगाह पर सूफी अमानुल्लाह शाह जबलपुरी का 44वां उर्स मुबारक शानोशौकत के साथ हो गया। अहले खानदान की ओर से सजी महफिल में कव्वाल महबूब निजामी इलाहाबादी, साबिर विजयपुर ने पढ़ा कोई रुसवा न हो सूफी पिया के आस्ताने से। सूफीया अमानुलहक कमेटी के कव्वाल रफीक अंदाज घोसिया ने पढ़ा जिस ओर मेरे सूफी की नजर हो गई,उस ओर खुदा की खुदाई हो गई, निगाहे वली में वो तासीर देखी है,बदलते हजारों की तकदीर देखी है को सुनकर अकीदत मंदों ने सूफी पिया की याद में दुआख्वानी की। दोनों ओर से आस्ताने पर चोदरपोशी कर फातिहा पढ़ी गई। इस मौके पर सुनील सिंह, नवासे सूफी सिराज, हैदर अली, वकील अहमद, मुनौवर, सुबराती, मो.गुलफाम आदि ने महफिल-ए-कौव्वाल का उत्साहवर्धन किया।