फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: यात्री सुरक्षा व रेल संरक्षा में न हो लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज/घोसिया। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को माधोसिंह-प्रयागराज रेल खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माधोसिंह और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों की हकीकत देखी और मातहतों को जिम्मेदारी का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि यात्री सुरक्षा, रेल संरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि माधोसिंह-प्रयागराज रेल खंड पूर्वोत्तर में विशेष स्थान रखता है। रेलखंड में लगभग पांच वर्ष से सुधार और विकास कार्य जारी है। अब तक 120 किमी वाले रेल खंड पर चार चरणों में दोहरीकरण, विद्युतीकरण जैसे कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। माधोसिंह स्टेशन पर उतर कर उन्होंने पैनल, स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, पैदल उपरिगामी पुल, फूड एवं वेंडिंग स्टाल, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश-निकास रास्ते, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर रुकने के उपरांत रिले रूम, आईपीएस रूम, प्वाइंटस क्रासिंग, चाभी हस्तांतरण, अनुरक्षण पंजिका, निरस्तीकरण काउंटर का निरीक्षण किया। चेतावनी देते हुए कहा कि सुधार और विकास कार्य, ट्रेनों के परिचालन, साफ-सफाई, महिला-पुरुष शौचालय, लाइटिंग, पेयजल की गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एडीआरएम राहुल श्रीवास्तव, कौशलेश सिंह, शेख रहमान, अजय प्रताप सिंह, अनुज वर्मा, रजत प्रिय, पंकज केशरवानी, अनिल कुमार श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें