फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिगत जनगणना में ओबीसी का कॉलम हो : पिछड़ा वर्ग मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का रिक्शा स्टैंड पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। बहुजन मुक्ति पार्टी मेंहनगर विधानसभा के अध्यक्ष बृजेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जाति आधारित जनगणना का निर्णय समावेशी नीति निर्माण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, लेकिन जनगणना के पहले चरण में ओबीसी का कॉलम नहीं देने से समाज के साथ धोखेबाजी हुई है। उन्होंने जनगणना में ओबीसी का अलग कॉलम रखने की मांग की। पूर्वांचल जोन महासचिव रामदवर ने कहा कि ओबीसी का कॉलम नहीं होने से जनगणना के आंकड़े भ्रमित करने वाले हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में भी कांग्रेस सरकार ने इसी तरह की प्रक्रिया अपनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें