फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जंगीगंज में सर्विसलेन में बाइक खड़ी होने से लग रहा जाम

विज्ञापन
दुकानों के सामने खड़ी बाइकों के कारण जंगीगंज बाजार में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
जंगीगंज। बाजार में जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। सहालग में दुकानों के सामने बेतरतीब ढंग से बाइक खड़ी करके लोग खरीदारी कर रहे हैं। इस कारण बाजार हर दिन जाम से जूझ रहा है। कई बार तो एबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। बीते छह महीने में यातायात विभाग ने दुकानदारों को कम से कम चार बार यहां बाइक खड़ी नहीं करने की चेतावनी दी है। खरीदारी करने के लिए निकले लोग घंटों जाम में फंसे रह रहे हैं। जंगीगंज बाजार में सीतामढ़ी जाने वाली सड़क से लेकर हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे तक भीषण जाम लग रहा है। यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि दुकानदारों को कई बार चेतावनी दी गई है। वे ग्राहकों की गाड़ियां सर्विसलेन पर ही खड़ी कराते हैं। इससे जाम लग रहा है। बीते शुक्रवार को नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने के लिए 50 बाइकों का चालान किया गया था। अब दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें