फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। जिले में दो से ढाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां पर अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। जनपद समेत जौनपुर के मरीज भी इस सीएचसी पर उपचार के लिए आते हैं। रोजाना 250 से 300 की ओपीडी होती है। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को निजी सेंटरों का रुख करना पड़ता है। जिले के सुरियावां, कस्तूरीपुर, मोढ़, गड़ेरियापुर, अभियां, कैड़ा, हरिहरपुर, चौगुना, महजूदा, अर्जुनपुर सहित जौनपुर के कटवार, कूसा, आलमगंज, दीनापुर, मलाई आदि गांवों के मरीज सुरियावां सीएचसी पर दवा लेने आते हैं। यहां डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड नहीं है। जरूरतमंद मरीजों को निजी सेंटरों का रुख करना पड़ता है। वहां 600 से 800 रुपये सामान्य अल्ट्रासाउंड का चार्ज है। रंगीन अल्ट्रासाउंड कराने पर तीन हजार रुपये का बिल बनता है। सीएचसी पर डिजिटल एक्स-रे मशीन आठ साल से डंप है, जो इंस्टाल नहीं हो सकी। मशीन रखे-रखे खराब हो गई है। यहां नई मशीन स्थापित की जानी है, जिसकी प्रकिया चल रही है। सीएचसी पर ओपीडी बढ़ रही है लेकिन संसाधन का अभाव है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अभिषेक नाग ने बताया कि अल्ट्रासाउंड नहीं है। मरीज निजी सेंटर का रुख करते हैं। इसे लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा होने के बाद व्यवस्थाएं और दुरुस्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें