फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और सपा के चरित्र में अंतर नहीं : स्वामी प्रसाद मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा रविवार की शाम पांच बजे ज्ञानपुर पहुंची। पटेल नगर स्थित मौर्य विकास समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद माैर्या ने भाजपा-सपा पर हमला बोला। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने की ताकत सिर्फ अपना जनता पार्टी में है। कहा कि भाजपा और सपा की कार्यशैली में ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों दलों का चरित्र समान है। उन्होंने दोनों दलों की कार्यशैली को आरक्षण के लिए खतरा बताया। कहा कि पहले भी प्रदेश में जंगलराज था और आज भी वहीं हाल है। पहले भी पिछड़ी व अनुसुचित जाति, जनजाति पर अत्याचार होते थे। आज भी हो रहे हैं। भाजपा सरकार आरक्षण को पूरी तरह से निगल गई। वहीं सपा ने भी आरक्षण विरोधी काम किया है। कहा कि भाजपा के लोग कट्टर हिंदू बनने का प्रयास करते हैं तो सपा के नेता साफ हिंदू बनने का प्रयास करते हैं। दोनों पार्टियों का चाल-चरित्र और चेहरा एक समान है। इस मौके पर अरूण मौर्या समेत बड़ी संख्या में मौर्य समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें