फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कमाने वाले बेटों की मौत से परिवार में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। जौनपुर के मीरगंज थानाक्षेत्र के अगहुआ बाजार में शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में छनौरा और बसवापुर के दो युवकों की मौत हो गई। घटना से शनिवार को मुसहर बस्ती में सन्नाटा पसरा रहा। दोनों मजदूरी कर परिवार का जीवकोपार्जन करते थे। कमाऊ बेटों की मौत से परिजन बेहाल हो गए हैं।
विज्ञापन

दुर्गागंज के छनौरा निवासी लालजी अपने साढ़ू बसवापुर निवासी विजय और गुलाब के साथ जंघई के भेलखा में शटरिंग का कम करते थे। जहां से वे प्रतिदिन घर आते-जाते थे। शुक्रवार को वे तीनों जौनपुर के मीरगंज थानाक्षेत्र के अगहुआ बाजार में जा रहे थे। रात में करीब नौ बजे अगहुआ के समीप किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल लालजी और विजय को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक लालजी के पिता गुरु वनवासी ने बताया कि घर की माली हालत सही नहीं है। मेरे साथ बेटा और बहू रहते हैं। किसी तरीके से मेहनत मजदूरी करके गृहस्थी चलती थी। बेटे की कमाई से परिवार का जीवकोपार्जन होता था। दोनों हर रोज मोटरसाइकिल से भेलखा जंघई छत की शटरिंग के लिए जाते थे। शुक्रवार को वहीं से दोनों मीरगंज अगहुआ रिश्तेदारी के लिए निकले। जहां मौत ने उनको आगोश में ले लिया। विजय लाल की एक लड़की थी, जिसकी शादी हो चुकी है। लालजी को कोई भी बच्चा नहीं था। वह गांव में अपने पिता और पत्नी के साथ रहता था। पिता बेटे की मौत से बेसुध हो गए हैं। दूसरी तरफ विजय घर पर अकेला था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं पत्नी की भी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें