फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 प्रत्याशी हैं मैदान में

Fri, 23 Sep 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सचिन तिवारी ने नामांकन वापस ले लिया। इससे विभिन्न पदों के लिए छात्रसंघ चुनाव के मैदान में अब कुल 33 प्रत्याशी रह गए हैं। अनुराग तिवारी का पर्चा खारिज होने और सचिन तिवारी के पर्चा वापस लेने से अध्यक्ष पद के लिए अब छह प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। बुधवार की देर रात तक एक पर्चा खारिज होने की घोषणा के बाद विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपना समीकरण साधने में जुट गए थे। पर्चा वापसी के लिए प्रत्याशियों के बीच मान-मनौवल का दौर भी चला। लेकिन अध्यक्ष पद का सिर्फ एक पर्चा ही वापस हो सका। शेष पदों के लिए प्रत्याशियों का मान- मनौवल काम नहीं आया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. घनश्याम मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष पद का एक पर्चा होने 33 प्रत्याशी बचे हैं। कला संकाय प्रतिनिधि का        एकमात्र पर्चा दाखिल होने के कारण उसका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। इसलिए मुकाबला 32  प्रत्याशियों के बीच होगा। अध्यक्ष  पद के छह, उपाध्यक्ष के पांच, महामंत्री के नौ, पुस्तकालय मंत्री के पांच, विज्ञान संकाय में पांच और वाणिज्य संकाय में दो प्रत्याशी मैदान में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें