फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दरवाजा तोड़कर दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव स्थित बरगदा हनुमान मंदिर के सामने स्थित बेकरी की दुकान में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने हाथ फेर दिया। दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोर 13 हजार नकद सहित बिस्किट, टॉफी, चॉकलेट उठा ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। कठौता गहरपुर निवासी संजय गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता की बेकरी की दुकान गोपीगंज पड़ाव पर हनुमान मंदिर के पास है। वह हर रोज की तरह बृहस्पतिवार की रात 10 बजे दुकान बंद करके घर गए। शुक्रवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के पीछे का दरवाजा टूटा मिला। पीड़ित के अनुसार दुकान से 13 हजार नकद समेत बिस्किट, नमकीन, टॉफी सहित अन्य सामान चोर उठा ले गए। करीब 50 हजार की चोरी हुई है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें