वहिदानगर। कोइरौना थाना क्षेत्र गोपालापुर प्रथम राजकीय नलकूप का ताला तोड़कर उपकरण आदि चोर उठा ले गए। सींच पर्यवेक्षक लालजी सिंह की ऑनलाइन तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार मोटर जलने पर उसे कार्यशाला में बनने के लिए भेजा गया है। तीन सितंबर को जब सेक्शन मिस्त्री महेंद्र ट्यूबवेल के पास पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। 180 फीट फ्लैट केबल स्टार्टर और मेन स्विच आदि चोरी हो गया था।