फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ-पांडेयपुर, बनपुरवा गांव में सोमवार की रात चोरों ने सामुदायिक शौचालय भवन का ताला तोड़ हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजनाथ यादव ने लिखित तहरीर थाने में देकर चोरी हुए सामान को बरामद करने और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया कि चोरों के हाथ सबमर्सेबल पंप का स्टार्टर, 20 पेटी टाइल्स, नौ बोरी सीमेंट, केबिल आदि सामान ले गए हैं जिनकी कीमत हजारों रुपये होगी। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां जयप्रकाश ने कहा कि जानकारी पर जांच कराई गई लेकिन चोरों का पता नहीं लग सका। इसी तरह चोरों ने कस्तूरीपुर के सुकुरु पांडे के पम्पीसेट का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें