सुरियावां। इंदिरा नगर स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के आवास पर सोमवार को प्रजापति समाज के युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मुक्तापुर निवासी अजय प्रजापति, कठारी निवासी गुलाबधर प्रजापति ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर प्रजापति समाज के लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। आने वाले समय में इसे और मजबूती दी जाएगी। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि प्रजापति समाज का कांग्रेस के प्रति बढ़ता विश्वास संगठन के लिए शुभ संकेत है। कहा कि पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। युवाओं की भागीदारी से संगठन और मजबूत होगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश गौतम, नाजिम अली, राकेश कुमार पाल, धीरज पाल आदि रहे।