फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से मारकर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। थाना क्षेत्र के कौड़र-कठौवा तालाब की बारी के पास चाकू के हमले में मुर्सलीन (37) निवासी नयागांव-मुजफ्फरनगर गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से मुर्सलीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने पर चिकित्सकों ने इलाज शुरु किया जहां वह खतरे से दूर रहा। मुर्सलीन ने बताया कि वह भदोही के रजपुरा में किराये का मकान लेकर रहता है और लोअर आदि कपड़ों को बेचने के लिए फेरी करता है। रोजाना की तरह शनिवार को भी कपड़े लेकर जैसे ही वह कौड़र के पास आटो से उतरा उसी समय एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने कहा कि जानकारी पर पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें