फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: युवक ने फंदे लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली के जोगिनका गांव में एक 26 वर्षीय युवक ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी हवलदार सिंह का छोटा पुत्र छोटू सिंह अपने भाई के साथ हैदराबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पिछले चार-पांच दिनों पूर्व छोटू अपने गांव जोगिनका आया था। छोटू की शादी हंडिया प्रयागराज थाना के डुभकी कला गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी मायके में ही है। जिससे छोटू मिलने भी गया था। सोमवार की शाम खिड़की से पट्टीदारों की निगाह पड़ी तो युवक खुद को कमरे में बन्द कर फंदे से झूल रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हैदराबाद में रह रहे परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें