फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी का काम अधूरा, नए को प्रस्ताव का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विधायक निधि के बजट को लेकर अफसर संजीदा नहीं है। जिससे निधि से होने वाले अधिकतर विकास कार्य कार्यकाल खत्म होने के एक साल बाद भी पूर्ण नहीं हो सका। अब नई निधि के डेढ़-डेढ़ करोड़ खर्च करने के लिए भी प्रस्ताव का इंतजार है। ठेकेदारों की मनमानी और अधिकारियों की सुस्ती से कई प्रोजेक्ट आधे-अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार अलग-अलग योजनाओं से स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली के विकास पर विशेष फोकस करती है। जिसके लिए हर साल भारी भरकम बजट भी जारी होता है, लेकिन विधायकों को आमजन की समस्याओं के हिसाब से काम कराने के लिए अलग से निधि जारी की जाती है। पांच साल में करीब सात से 10 करोड़ का बजट जारी होता है। इसमें वह जनता की मांग पर स्ट्रीट लाइट, हाईमास्क, इंटरलाकिंग, स्कूल भवन, हैंडपंप, पुलिया आदि का निर्माण कराते हैं, लेकिन जिले में माननीयों के निधि पर होने वाले 20 से 30 फीसदी काम कार्यकाल खत्म होने के बाद भी अधूरे हैं। डीआरडीए कार्यालय के आंकड़ो पर गौर करें तो औराई और ज्ञानपुर विधायक के निधि में 30 से 35 काम में पांच-पांच अपूर्ण है जबकि भदोही विधायक निधि के 14 काम अभी पूर्ण नहीं हो सके हैं। जिसे पूर्ण कराने के लिए ठेकेदारों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें