फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का बैग झपट कर भागे उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली के जंगीगंज बाजार स्थित अंडरपास ब्रिज पर रागिनी मौर्या नामक महिला का बैग झपट कर बाइक सवार उचक्के भाग निकले। जानकारी पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। बैग झपटते समय गिर कर घायल रागिनी ने बताया कि वह अपने पति अभयराज मौर्य निवासी सीकीखमरिया-हंडिया प्रयागराज के साथ बाइक से मायका ज्ञानपुर आ रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के जंगीगंज-धनतुलसी मोड़ पर बने अंडरपास ब्रिज पर पहुंची। पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक मुंह बांधकर मोबाइल, चांदी के पायल, पांच हजार नकद आदि सामानों से भरे बैग को झपटने लगे। चलती बाइक पर उचक्के जोरजबरदस्ती कर ही रहे थे कि पति की बाइक से वह गिर पड़ी और बैग लेकर उचक्के भाग निकले। शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तब तक उचक्के काफी दूर निकलने सफल रहे। आपबीती भाई आशीष मौर्य को बताने पर वह कोतवाली पहुंच कर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना स्थल की जांच की गई लेकिन उचक्के हाथ नहीं लगे। दौरियाही गांव के लगे राजमार्ग के कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें