फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग पर महिला ने लगाया मनमानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व विभाग पर मनमानी का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। गोपीगंज कोतवाली के प्रयागदासपुर निवासी तबस्सुम बेगम ने राजस्व विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया है। बताया कि वह तीन माह से न्याय मांग रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। डीएम, एसपी, एसडीएम, सीओ सदर, तहसीलदार को भी प्रार्थनापत्र देने पर राहत नहीं मिल रही है। शनिवार कोतवाली में समाधान दिवस पर जब प्रार्थनापत्र दिया तो पुलिस अपनी जिम्मेदारी से मुकर कर राजस्व विभाग के कर्मचारियों के पास जाने की बात कही। कहा कि वह पति की मौत के बाद से एक नाबालिग पुत्र के साथ जर्जर छप्पर में गुजर-बसर कर रही है। गांव के कुछ लोग लेखपाल से मिलीभगत कर उसकी पुश्तैनी जमीन पर काफी हद तक कब्जा कर लिया है। बची जमीन पर जब तबस्सुम बेगम सिर छिपाने के लिए छत का निर्माण कराना चाहती है तब मनबढ़ विपक्षी व्यवधान खड़ा कर विवाद शुरू कर देते हैं। जब इस मामले में राजस्व निरीक्षक रोशन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। लेखपाल मुरलीधर से रिपोर्ट मांगकर महिला को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें