फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 15 दिनों से अंधेरे में है गांव, सड़क पर उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कुरमैचा गांव में खंभा टूटने से बिजली आपूर्ति पंद्रह दिनों से ठप है। अंधेरे व गर्मी से क्षेत्रीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को कुरमैचा चौराहे पर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली का खंभा टूटने से कुरमैचा गांव में पंद्रह दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। नया खंभा लगवाने के लिए संबंधित अधिकारियों से कई बार आग्रह किया गया। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों के कानो में जूं भी नहीं रेंग रहा है। बिजली न होने के कारण भीषण गर्मी में रात गुजारना मुश्किल हो रहा है। पूरे गांव के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। बगल के गांवों में जाकर पानी लाना पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज करना पड़ रहा है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान राजेश प्रजापति, श्यामसुंदर बिंद, रमेश बिंद, शारदा प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें