सुरियावां। उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेल खंड के सुरियावां स्टेशन पर ट्रेन चालक की सतर्र्कता से सोमवार को एक वृद्ध की जान बच गई। यात्रियों ने ट्रेन चालक की सतर्कता और मानवता की सराहना की। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर बैठे यात्रियों ने बताया कि मोढ़ क्षेत्र के किसी गांव निवासी वृद्ध महिला-पुरुष बैठे थे कि तभी डाउन इंटरसिटी ट्रेन दिखाई दी। फाटक नंबर 42 को पार करने पर ट्रेन स्टेशन यार्ड को पार करती कि प्लेटफार्म पर बैठा वृद्ध रेल पटरी पर जान देने की नियति से लेट गया। रेल पटरी पर लेटे वृद्ध को देखकर चालक दल ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर लेटे वृद्ध से दो फीट पहले ट्रेन को रोक दिया। प्लेटफार्म पर बैठे यात्री वृद्ध के पास पहुंच गए। वृद्ध को काफी समझाने-बुझाने के बाद घर भेजकर ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका।