फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के सीलन से दो कच्चे मकान ढहे

Sun, 19 Jul 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दो दिन मूसलाधार बारिश के बाद रुक-रुककर हो रही बारिश से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


 शुक्रवार की रात तेजीपुर और भिदिउरा गांव में दो कच्चे मकान गिरने से हजारों का सामान नष्ट हो गया।

तेजीपुर गांव निवासी पोड़ई मौर्य का कच्चा मकान गिरने से उसमें रखा हजारों का सामान नष्ट हो गया।

 मकान के चाराें तरफ जलजमाव को देखते हुए परिवार के सभी सदस्य रात में एक रिहायशी मड़हे में सोते थे, जिससे बड़ा हादसा नहीं हो सका।

कच्चा मकान गिरने से परिवार के लोग परेशान हो गए हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की। इसी तरह भिदिउरा गांव निवासी रविंद्र कुमार पाठक का कच्चा मकान शुक्रवार की रात अचानक ध्वस्त हो गया। इससे मकान में रखा भूसा, उपली आदि नष्ट हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें