फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ठग ने युवक के खाते से 50 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र कसीदहां गांव निवासी एक युवक के खाते से ठगों ने 50 हजार रुपये उड़ा दिए। एक महीने से चौकी पर चक्कर लगाने के बाद जब सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने शुक्रवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन से की। एसपी के निर्देश पर पुलिस मुकदम दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। कसिदहां निवासी जोगी मौर्य ने बताया कि बीते पांच दिसंबर को जब वह अपने खाते से पैसा निकालने गया तो उसके खाते से 50 हजार रुपये गायब थे। पता करने पर जानकारी मिली कि किसी ताहिर अली नाम के व्यक्ति ने उसके खाते से पैसे निकाले हैं। इसकी जानकारी होते ही उसने कसिदहां चौकी पर इसकी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एक माह तक बार-बार शिकायत के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो एसपी से मामले की शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश के बाद गोपीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें