फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पांच माह पूर्व हुआ था टेंडर अभी तक नहीं बनी नाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज।नगर पंचायत वार्ड नंबर-13 के एक हजार आबादी वाले हरिजन बस्ती में नाली निर्माण की स्वीकृति मिलने के पांच महीने बाद भी नाली निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

इस संबंध में वार्ड की दर्जनों महिलाओं ने सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सितारा देवी के नेतृत्व में मंगलवार को नवनिर्वाचित चैयरमैन से मिलकर जल्द से जल्द नाली निर्माण करवाने की मांग की। दो वर्ष पूर्व यह नगर पंचायत का हिस्सा बना तो लोगों को विकास की आस जगी। बस्ती में अभी तक नाली नहीं बनने से काफी समस्या होती है। स्थानीय लोगों की मांग पर नगर पंचायत ने बीते जनवरी माह में नाली निर्माण के लिए टेंडर पास किया था। पांच महीने बाद भी नाली नहीं बनने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।इ ससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। हल्की बारिश में ही जलजमाव होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें