ज्ञानपुर। मार्च माह में असहनीय धूप और गर्मी होने लगी है। शनिवार को सुबह नौ बजे के बाद धूप ज्यादा ही तीखी हो गई। दोपहर में कुछ देर तक बाहर खड़ा रहना मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने अप्रैल के पहले सप्ताह में 34 डिग्री के पार तापमान पहुंचने का अंदेशा जताया।
मार्च के अंतिम दिनों में ही लोगों को अप्रैल-मई वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है। वहीं दिन में गर्मी तो रात में उमस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे मौसम में सेहत को लेकर सजगता जरुरी है। जरासी लापरवाही बरतने पर लोग बीमार पड़ सकते हैं। खाद पदार्थों को लेकर विशेष सजगता बरतनी है। भोजन के थाली में सलाद अवश्य शामिल करें। दोपहर होते ही विभिन्न मागों पर सन्नाटा छा जाता है। हवा के गर्म थपेड़ों के चलते दोपहर में घर से निकला लोग नाश्वार समझ रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा।