फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान लुढका, अस्पताल में बढ़े सर्दी के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दिन और रात के तापमान में आ रही गिरावट के बीच लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। इन दिनों अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार, जोड़ों में दर्द, सांस संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों ने इलाज के साथ ही सावधानी बरतने और रोग प्रतिरोधक क्षमता के बनाए रखने की सलाह दी है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। शनिवार को ओपीडी, पैथालॉजी, दवा काउंटर, रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर मरीजों की भीड़ लगी रही है। सबसे ज्याद मरीज सर्दीं, खांसी, बुखार जोड़ों में दर्द, खुजली और सांस से संबंधित आए। डॉ. माधो बरनवाल ने बताया है कि सुबह और रात में पहनावे पर ध्यान रखना चाहिए। दिन में लोग घर से कम कपड़े पहनकर निकलते हैं और शाम को घर पहुंचते-पहुंचते मौसम ठंडा हो जाता है। इसके साथ ही ठंडी चीजों से परहेज रखें। बच्चों को सुबह होते ही बेड से उठकर सीधे बाहर न जाने दें। सुबह फर्श पर नंगे पैर चलने से बचें। इसके अलावा सर्दी के मौसम में पानी कम मात्रा में लोग पीते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन हो सकता है। कोल्ड डायरिया के भी शिकार हो सकते हैं। मौसम में बदलाव और प्रदूषण से लोगों में रोगों के प्रति लड़ने की क्षमता कम हो रही है। ऐसे में घर में आराम करने और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने और ठंडे पानी को छोड़कर गर्म पानी का प्रयोग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें