फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन नगरी के किशोरों ने खूब लगावाया टीका, अब बच्चों की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वैश्वकि महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए दो गज की दूरी के साथ ही वैक्सीनेेशन भी जरूरी है। जब से वैक्सीनेशन शुरू हुआ तब से अब तक जिले में 97.03 फीसदी लोगों को टीका लग चुका है। इसमें सबसे ज्यादा उत्साह 18 साल से कम उम्र के किशोरों दिखाया है। उनके उत्साह से उत्साहित स्वास्थ्य विभाग अब पांच से 12 साल तक बच्चों का टीकाकरण कराने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी लक्ष्य आना बाकी है।
विज्ञापन

सरकार ने जब से बच्चों को टीका लगवाने की घोषणा की है तभी से स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर से तेयारी शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हमारी तैयारी पूरी रहेगी। जैसे ही उच्च स्तर से टीका लगाने का निर्देश आएगा वैसे ही टीकाकरण शुरू करा दिया जाएगा। इस बार प्रयास है कि स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा टीका लगाए जाएं। इससे वहां एकसाथ कई बच्चों केे लग भी जाएगा और लक्ष्य भी पूर्ण करने में आसानी होगी। अभी तक हुए टीकाकरण के आंकड़ों पर गौर करें तो 15 से 17 साल तक के किशोरों ने 90.47 फीसदी ने पहली डोज और 50.87 फीसदी ने दूसरी डोज लगवा ली है। जबकि 18 से 44 वर्ष उम्र के लोगों ने 102 फीसदी पहली और 76 फीसदी ने दूसरी डोज, 12 से 14 वर्ष उम्र के किशोरों ने 38.15 फीसदी टीका लगवाया है। सरकार ने पांच से बारह साल तक के बच्चों को वैक्सीन लगाने की घोषणा कुछ दिन पहले ही कर दी है। बच्चों को वैक्सीन कब से लगेगी अभी जिले में इसकी तिथि निश्चित नहीं की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बताते हैं कि जिस तरह का उत्साह अभी तक किशोरों, युवाओं में रहा है अंदाजा है कि उससे ज्यादा उत्साह बच्चों में रहेगा। जो भी लक्ष्य मिलेगा उसे पूरी योजना के साथ पूर्ण कराया जाएगा। पांच साल से 12 साल तक के बच्चों को वैक्सीन लगने वाली है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूलों में बारह से चौदह साल के बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए स्कूल प्रबंधन और बच्चों सहित अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। बच्चों को टीका लगाने के लिए स्कूल में स्वास्थ विभाग की टीम जाएगी। साथ ही उम्मीद है कि महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में पहला केंद्र लगाकर बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें