फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडा में जांच करने पहुंची अफसरों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। हाईकोर्ट के आदेश पर सोमवार को अभोली के भंडा गांव में अपर मुख्य अधिकारी सुभाष भारतीय के नेतृत्व जांच टीम पहुंची। करीब दो घंटे से अधिक समय तक खड़ंजा, शौचालय, हैंडपंप रिबोर की बिंदुवार जांच की गई। अफसरों के जांच में कई शिकायतें निराधार मिलीं। शिकायत कर्ता भी अफसरों के सामने करीब दो घंटे बाद पहुंचे। इस दौरान जांच में इंटरलॉकिंग 50 मीटर की जगह 70 मीटर जबकि बाउंड्री वाल 175 के सापेक्ष 180 मीटर निकली। खड़ंजा की नापी कराई गई तो वह भी अधिक रहा। सोलर लाइट के लाभार्थियों के घर जाकर सत्यापन किया गया। गांव में 20 रिबोर होने का दावा किया गया था, लेकिन रिबोर केवल पांच मिले। राजस्व निरीक्षक की तरफ से बताया गया कि रमेश यादव कार्ययोजना फीड न होने से ऐसी दिक्कत आ रही है। इस मौके पर ग्राम प्रधान आलोक सिंह ,सचिव गणेश राय, हुबराज यादव, अंकित सिंह, विवेक पाठक, पूर्णमासी गौतम, पन्ना लाल शर्मा, माता प्रसाद चौहान, धर्मराज गौड़, सरल प्रताप सिंह, राजेश प्रताप सिंह उमेश प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, नंद लाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें