फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शासन से आई टीम ने किया महिलाओं से संवाद

विज्ञापन
औराई ब्लॉक में महिलाओं की बैठक लेते अ​धिकारीगण। स्रोत विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महिलाओं के कौशल विकास, रोजगार एवं डिजिटल साक्षरता के कार्यों की हकीकत जानने के लिए रविवार को तीन सदस्यीय शासन की सर्वे टीम जिले में पहुंची। औराई और ज्ञानपुर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में महिला समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। सर्वे टीम में शामिल प्रो. पूनम कुमारी, धीरज सिंह और कुलदीप उपाध्याय ने समूह से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं ने विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों, आत्मविश्वास में वृद्धि, आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक सम्मान के विषय में अपने अनुभव साझा किए। सर्वे टीम ने कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों से भी संवाद कर योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को रेखांकित किया। औराई के वासुदेवपुर स्थित कौशल विकास केंद्र पर सर्वे टीम ने बालिकाओं से संवाद कर कौशल विकास, रोजगार एवं डिजिटल साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। बालिकाओं ने प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त कौशल, रोजगार की संभावनाओं एवं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए गए प्रयासों की जानकारी दी। कटेबना स्वयं सहायता समूह के नवाचार के रूप में तैयार की गई पोषण पोटली ‘प्रोटीनला’ की सराहना की। मयूर स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित प्रेरणा कैंटीन की संचालक सुमित्रा देवी से संवाद कर महिला आर्थिक स्वावलंबन के विभिन्न आयामों को समझा गया। इस मौके पर उपायुक्त मनरेगा राजाराम, प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें