फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: साल के अखिरी दिन ठिठुरते हुए आए सूरज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सर्दी का सितम जारी है। आलम यह रहा कि रविवार को दिन भर धूप तो रहा, लेकिन उसका असर न के बराबर रहा। धूप के बाद भी सर्द हवाओं के कारण गलन का असर बरकरार रहा। दिनभर सर्द भरी हवाओं के कारण लोगों का जीना दुश्वार रहा। अचानक से बढ़ी गलन के कारण शाम होते ही लोग अलावा के पास चिपक गए। इसके बाद भी ठंड से राहत मिलती नहीं दिखी। शनिवार की अपेक्षा रविवार का तापमान दो डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन

जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। इधर एक सप्ताह से सर्दी का असर बढ़ रहा है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव भी जारी है। इस सप्ताह भगवान भास्कर ने लोगों को कम ही दर्शन दिए। शनिवार को जहां थोड़ी देर के लिए दर्शन हुआ, लेकिन रविवार को सुबह से ही सूर्य बादलों के बीच अठखेलियां करते नजर आए। बादलों से छन कर आ रही धूप लोगों को कुछ राहत तो दे रही थी, लेकिन सर्द हवाएं उसके असर को कम कर दे रही थी। सुबह हल्की धुंध के साथ शुरूआत हुई। 11 बजे के आसपास मौसम थोड़ा साफ हुआ, जो शाम चार बजे तक बना रहा, लेकिन गलन भरी हवाओं के कारण दिन चढ़ने के साथ सर्दी का सितम भी बढ़ता गया। शाम पांच बजे सूरज डूबते ही जिन लोगों को कोई काम नहीं था। वे घरों में दुबक गए।शाम होते ही ठंड से बचाव के लिए अलाव ही मात्र एक सहारा बना। सात बजते-बजते ग्रामीण अंचलों की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। एक्का-दुक्का राहगीर ही नजर आए।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां ने कहा कि दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी घना कोहरा तो कभी साफ मौसम है। बताया कि तीन जनवरी को पश्चिमी विक्षोम में बदलाव होने का आसार है। जिससे हल्की बारिश का संयोग बन सकता है। ऐसे में किसान तैयार सब्जी के सफल की तोराई कर लें, यदि बारिश हुई तो तैयार फसल को नुकसान हो सकता है। बारिश होने के बाद ठंड में वृद्धि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें