पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस-रामबाग प्रयागराज रेल खण्ड स्थित ज्ञानपुररोड स्टेशन पर बुधवार को स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने कैंटीन का उद्घाटन किया। पुरोहित आनंद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर यात्रियों को खानपान की सुविधा का शुभारंभ करा दिया। यात्रियों ने कहा कि वाराणसी रेल मंडल प्रशासन ने कैंटीन की सुविधा देकर खानपान की असुविधाएं दूर कर दी। एक दशक से अभी तक इस स्टेशन पर कैंटीन न होने से परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस मौके पर राजू पांडेय, किशोरीलाल शुक्ल, रविंद्र त्रिपाठी, राकेश कुमार राय आदि रहे।