गोपीगंज। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बृहस्पतिवार को गोपीगंज के मिर्जापुर रोड स्थित शहीद तिराहा पर बने पुलिस बूथ सहित तीन पुलिस बूथों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, नो एंट्री के नियमों का पालन कराने और अतिक्रमण पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक संदेश दिया। इस दौरान यातायात क्षेत्राधिकारी राजीव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, यातायात प्रभारी राकेश सिंह, अनिल सिंह, नागेंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह बघेल, नवीन मिश्रा, श्रीकांत जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।संचालन भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने किया। मौके पर सभासद श्याम कुमारी ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर तुलसी टाकीज तिराहे से खड़हट्टी की ओर जाने वाले मार्ग पर प्रतिदिन ठेला-खोमचा लगाए जाने की समस्या उठाई। आरोप लगाया कि कुछ लोग मार्ग पर ठेला-खोमचा लगाकर आवागमन बाधित करते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।