ज्ञानपुर। भदोही कोतवाली क्षेत्र के नेवादा कला गांव में बुधवार को अशोक गौतम की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे वीरेंद्र गौतम और मृतक के पिता श्यामलाल गौतम को शुक्रवार को जेल भेज दिया। दोनों को नेवादा कला पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि 11 सिंबर को नेवादा कला में अशोक गौतम की लाठी-डंडा एवं राॅड से पीटकर उसके बेटे वीरेंद्र ने हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी उपमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने बेटे वीरेंद्र गौतम और श्यामलाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने नेवादा कला पेट्रोल पंप के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेजा गया।