दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के मतेथू गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में लंबे समय से पेयजल संकट बना है। विद्यालय परिसर में लगा हैंडपंप पिछले दो वर्षों से खराब पड़ा है। जिससे छात्र-छात्राओं संग शिक्षकों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। करीब दो वर्ष पहले विद्यालय परिसर को समतल बनाने के लिए मिट्टी डाली गई थी। उसी दौरान विद्यालय में लगा हैंडपंप काफी हद तक मिट्टी में दब गया। हैंडपंप की ऊंचाई कम हो जाने के कारण उसमें पानी आना बंद हो गया और खराब हो गया। उसके बाद उसे सही नहीं कराया गया। अब विद्यालय खुलने के बाद फिर से छात्रों और शिक्षकों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। प्रभारी प्रधानाध्यापक कौशल कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान और विभाग से इसकी शिकायत की गई, लेकिन सही नहीं कराया गया।